विकसित भारत युवा संसद 2025 हेतु एक राष्ट्रः एक चुनाव पर प्रस्तुतियां

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय नोडल में विकसित भारत युवा संसद 2025 “एक राष्ट्र: एक चुनाव” कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह दिनांक 20 मार्च गुरुवार को आयोजित किया गया है। प्राचार्य प्रो दीपक माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एक राष्ट्र: एक चुनाव विकसित भारत के लिए मार्ग प्रशस्त विषय पर युवाओं को 3 मिनट में अपने विचारों की प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया। प्रथम चरण में प्राप्त 704 प्रतिभागियों में से चयनित 150 प्रतिभागियों का फिजिकल राउंड के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता में युवाओं ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिसमें एक राष्ट्र एक चुनाव की संकल्पना की उपयोगिता, गुण ,दोष एवं चुनाव की राजनीतिक, आर्थिक ,व्यावहारिक पक्षों पर खुलकर अपने विचार प्रस्तुत किए। भारत सरकार के युवा मंत्रालय एवं खेल विभाग द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केंद्र द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता के  10 सर्वश्रेष्ठ विजेताओं को विधानसभा में राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए मंच दिया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रो. विनोद यादव आचार्य एवं विभागाध्यक्ष विधुत अभियांत्रिकी विभाग,

महाराणा प्रताप कृषि एवं अभियांत्रिकी विश्विद्यालय उदयपुर, श्री जितेंद्र जी उपाध्याय सेवानिवृत्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी, श्री सत्यनारायण माहेश्वरी समाजसेवी एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट ,सुश्री दर्शना गुप्ता वित्त नियंत्रक

महाराणा प्रताप कृषि एवं अभियांत्रिकी विश्विद्यालय उदयपुर, श्रीमती रजनी डांगी समाज सेविका एवं पूर्व महापौर नगर निगम को  निर्णायक गणों के रूप में आमंत्रित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना परामर्श दात्री समिति के वरिष्ठ सदस्य प्रो. अशोक सोनी ने सभी निर्णायक गणों का स्वागत किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक डॉ. सावित्री पाटीदार ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन 21 मार्च को राजसमंद ,सलूंबर, उदयपुर के शेष 75 प्रतिभागियों को अपने विचारों की अभिव्यक्ति के लिए प्रतियोगिता में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. सुनीता आर्य , नेहरू युवा केंद्र के शुभम पुरबिया, डॉ. किरण मीणा, डॉ  रीतू परमार द्वारा किया गया। सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर राज्य विधानसभा में भाग लेने का सुअवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजू बेनीवाल तथा मनसा परसाई ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी शुभम पुरबिया  ने किया।

error: Content is protected !!