महिला प्रकोष्ठ
आज दिनांक 08.03.2022 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित छः दिवसीय रोजगारोन्मुखी कार्यशाला ‘सीखो और कमाओ‘ का समापन समारोह आयोजित किया गया तथा छात्राओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यशाला में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से स्टेन्सिल पेंटिंग, पुराने वस्त्रों से कुशन कवर, डिजायनर बैग्स पिलो कवर, मास्क, कशीदाकारी, ट्राइबल ज्यूलरी, हैंडमेड चप्पल, लिफाफे तथा विभिन्न प्रकार से दुप्पटेृ डेªपिंग करना सिखाया गया। कार्यशाला में पचपन छात्राओं ने सोत्साह भागीदारी की तथा सभी वस्तुएं स्वंय बनायी।
कार्यशाला में प्राचार्य डॉ. शशि सांचीहर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए उनका आत्मनिर्भर होना काफी हद तक आवश्यक है, इस दृष्टि से यह कार्यशाला अत्यंत महत्वपूर्ण थी एवं पूर्ण सफल रही।
कार्यक्रम की मुख्य प्रशिक्षक डॉ. ममता कावडिया ने कहा कि जहां से भी सम्भव हो स्क्लि सीखे, सोशल मीडिया का सहारा ले तथा आत्मनिर्भर बने। मुख्य वक्ता डॉ. शिप्रा लावनिया ने कहा कि छात्राएं अपनी क्षमताओं और योग्यता को पहचाने, अपनी आंतरिक शक्ति को मजबूत बनाए एवं अपने जीवन की निर्णयकर्ता स्वंय बने।
महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. अनिता कावडिया ने कार्यशाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। छात्राओं ने कार्यशाला का फीडबैक देते हुए, इसे प्रतिवर्ष करवाये जाने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजु बेनीवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनीषा चौबीसा ने किया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की सभी सदस्या डॉ. मंजु त्रिपाठी, डॉ. इन्दु शर्मा, डॉ. वैशाली देवपुरा, डॉ. मनीषा चौबीसा, डॉ. अंजु बेनीवाल, डॉ. मंजु खत्री तथा डॉ. अनुपमा गोदारा उपस्थित रही।

