पंडित दीन दयालउपाध्याय जयन्ती पर एक परिचर्चा  का आयोजन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयन्ती पर एक परिचर्चा  का आयोजन

प्राचार्य, प्रो. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि दिनांक 25-09-2024  को राजनीति विज्ञान परिषद्  के अंतर्गत पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयन्ती पर एक परिचर्चा  का आयोजन किया गया जिसका विषय ”एकात्म मानव दर्शन : विकास का प्रभावी भारतीय प्रतिमान पर परिचर्चा की गई I इस अवसर पर  विभाग के वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. कुलदीप फाडिया ने परिचर्चा का प्रारम्भ करते हुए पंडित दीनद‌याल उपाध्याय के जीवनवृत, उनके वैचारिक एवं राजनैतिक पृष्ठभूमि पर विस्तृत प्रकाश डाला। संकाय सदस्य डॉ. सरोज कुमार,  डॉ. भवशेखर, डॉ. भावना पोखरना, डॉ. अलका चौहान ने एकात्म मानवदर्शन के विचार को उद्धृत करते हुए दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के महत्व को रेखांकित किया। महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के वरिष्ठ सदस्य प्रोफेसर नवीन झा ने वेदान्त एवं उपनिषदों के सन्दर्भ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवदर्शन के विचार को भारत एवं सम्पूर्ण विश्व के लिए युगान्त‌कारी एवं कल्याणकारी बताया। विभागाध्यक्ष प्रो. मंजु फडिया ने अध्यक्षीय उद्‌बोधन में एकात्म मानव दर्शन के अनुकरणीय विचार को आत्मसात करने का आवाहन किया।

राजनीति विज्ञान परिषद की प्रभारी प्रो. श्रद्धा तिवारी ने परिचर्चा की प्रासंगिकता एवं परिषद् की नियमित गतिविधियों से अवगत कराते हुए पंडित दीनद‌याल उपाध्याय की जयन्ती विभाग में प्रतिवर्ष मनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में हेमलता, राजु राजपूत सहित कई छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का प्रारम्भ स्वस्ती वाचन से एवं समापन वन्देमातरम् गायन से हुआ।

error: Content is protected !!