महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में सत्र पर्यंत कार्रवाई गई विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का छात्राओं में प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

राजकीय मीरा कन्या  महाविद्यालय में दिनांक 21/1/2025 को महिला प्रकोष्ठ के  तत्वाधान में सत्र पर्यंत  कार्रवाई गई विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का छात्राओं में प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर ऋतु बनावत विधायक भरतपुर (बयाना) रही। विधायक ऋतु बनावत ने छात्राओं से की राजनीति में अपनी भागीदारीता एवं चुनौतियों पर आपसी संवाद कार्यक्रम में कहा की छात्राओं को भी आत्म विश्वास, आत्म बल एवं समाज सेवा की भावनाओं को लेकर राजनीति में आना चाहिए।  कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर दीपक महेश्वरी ने की।
महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर मनीषा चौबीसा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत सत्र पर्यंत कराई अन्य गतिविधियों में बालिका स्वास्थ्य, महिलाओं के क़ानूनी अधिकार, योग, मेडिटेशन, मानसिक स्वास्थ्य, खेल में महिलाओं की भूमिका आदि विषयों पर व्याख्यान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसी के अंतर्गत छात्राओं में आत्मबल जागृत करने हेतु पुलिस पेट्रोलिंग  टीम द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 120 छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया। इसी के साथ पॉस्को एक्ट,साइबर क्राइम, एवं विपरीत परिस्थितियों में पुलिस हेल्पलाइन नंबर एवं ऐप की जानकारी भी छात्राओं  
को प्रदान की गई।  इसी क्रम में भारत में महिलाओं की भूमिका विषय पर पोस्टर,स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें निम्न छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में सात छात्राओं ने विशेष पुरस्कार प्राप्त किया जिसमें शीन रज़ा, अंजली यादव, पूनम मीणा,सोनम गौड़,डेज़ल कुमावत प्रकृति रावल, आशा गमेती रही। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम नेहा वसीटा, द्वितीय किंजल कुंवर एवं तृतीय दिव्या साल्वी रही। निबंध प्रतियोगिता में किरण गरासिया हिमानी भारद्वाज एवं दीक्षिता टांक ने  क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ सदस्य डॉक्टर वैशाली देवपुरा ने सहयोग प्रदान किया। डॉक्टर सोफिया नलवाया ने संचालन तथा ऋतु दुबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉक्टर लाजवंती बनावत, डॉक्टर नूतन कवितकर, डॉक्टर श्रद्धा तिवारी, डॉक्टर मोनिका दवे, डॉक्टर स्नेहा बाबेल आदि ने उपस्थित रह कर कार्यक्रम को सफल बनाया

error: Content is protected !!