राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में आई.ए.एस, आर.ए.एस तथा सी.ई.टी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोंचिंग कक्षाओं का प्रारंभ किया जा रहा है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मीना बया ने बताया की आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान से प्राप्त पत्र के अनुसार राजीव गॉधी वेलफेयर सोसॉइटी ”एक पहल” द्वारा विद्यार्थियों के लिये आई.ए.एस, आर.ए.एस तथा सी.ई.टी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जायेगी। ”एक पहल” द्वारा निः शुल्क कोंचिंग कक्षाओं का प्रसारण उनके डीजिटल प्लेटफोर्म पर किया जायेगा। इस हेतु महाविद्यालय में प्रतिदिन निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कक्षाओं का आयोजन होगा। साथ ही प्रत्येक महीने में टेस्ट आयोजित किये जायेगें। निःशुल्क कक्षाओं हेतु महाविद्यालय तथा नोडल महाविद्यालय के समस्त छात्र/छात्राएं पंजीकरण हेतु पात्र हैंं। पंजीकरण हेतु लिंक महाविद्यालय की वेब साईट पर दिनांक 02.12.2022 से उपलब्ध रहेगा।
November 30, 2022December 1, 2022Mehul Luhar