राजीव गांधी – 2021 डिजिटल क्विज़थान का मुख्यमंत्री महोदय द्वारा पुरस्कार वितरण

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी का देश में सूचना प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा भारत के विकास में उनके इस योगदान को अविस्मरणीय बनाने के लिए तथा युवाओं में सूचना प्रोद्योगिकी के प्रति जागरूकता प्रगट करने के लिए कॉलेज शिक्षा विभाग राजस्थान एवं सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में राजीव – 2021 क्विज़थान का आयोजन दिनांक 01.09.2021 से 06.09.2021 तक किया गया था। इस क्वीजयॉन का परिणाम दिनांक 15.09.2021 को घोषित किया गया, जिसमें सम्पूर्ण राजस्थान के 75 विद्यार्थियों को टैबलेट्स एवं 90 विद्यार्थियों को मोबाईल फोन दिए जाने थे।

आज दिनांक 24.12.2021 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता तथा उच्च शिक्षा मंत्री की वी. सी. में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस क्रम में उदयपुर  जिले के तीन विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिन्हें श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय द्वारा  DO IT VC Room में इस वी.सी. के दौरान पुरस्कृत किया। Asian College, Udaipur के छात्र महेंद्र सिंह को प्रथम पुरस्कार स्वरूप टैबलेट्स, राजकीय मीरा कन्या  महाविद्यालय, उदयपुर की छात्रा ईशा जोशी एवं Department of Education UCSSH MLSU, के छात्र अभिनव दाधीच को एनरोइड मोबाईल फोन पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया।

वी.सी. के दौरान माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में  प्राचार्य, डॉ. शशि सांचिहर, श्रीमान जिला प्रमुख, ए.डी.एम.सिटी, श्री अशोक कुमार एवं श्री ओ.पी. बुनकर, ए.डी.एम. तथा सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा, डॉ. फरहत बानो उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!