राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम 

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय , उदयपुर                  
प्रेस नोट 

दिनांक 04:08:25

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर दीपक माहेश्वरी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  द्वारा किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मीरा कन्या महाविद्यालय में चल रहे वृक्षारोपण अभियान के इस क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ सुनीता आर्य एवं कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रितु परमार के निर्देशन में अरावली हॉस्पिटल उदयपुर से सीईओ मेघना श्रीमाली एवं प्लांट्स विथ प्राईड के गगन जी के सहयोग से  वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर एवं अपने आवास एवं आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर  नीम,मीठा नीम, कनेर, आंवला ,अमरूद आदि के 100 से अधिक वृक्षों को लगाने का कार्य किया। वृक्षारोपण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए अपने घरों तथा सार्वजनिक स्थानों पर  लगाए गए पेड़ों की सुरक्षा एवं संवर्धन की जिम्मेदारी भी ली।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विगत कई वर्षों से वृक्षारोपण का कार्य बड़े पैमाने पर किया जाता रहा है साथ ही यह भी प्रयास किया जाता है कि लगाए गए वृक्ष सुरक्षित एवं संरक्षित रहे।

Principal,
Government Meera Girls College,
Udaipur 313001
India

error: Content is protected !!