संगीत विभाग में “राग संगीत: बंदिशों का प्रशिक्षण” विषय पर पाँच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

दिनांक 4 अगस्त 2025 को राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर के संगीत विभाग में “राग संगीत: बंदिशों का प्रशिक्षण” विषय पर पाँच दिवसीय कार्यशाला का दीप प्रज्जवलन के साथ शुभारंभ हुआ । प्राचार्य, प्रो. दीपक माहेश्वरी ने स्वागत कार्यशाला की विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर चेतना पाठक के स्वागत की परंपरा का निर्वहन करते हुए छात्राओं को एकाग्र मन से कार्यशाला में भाग लेने हेतु प्रेरित करने के साथ ही जो सिखाया जाए उसको अभ्यास द्वारा उत्कृष्ट करना ही कार्यशाला की सार्थकता बताया ।

कार्यशाला में प्रो. चेतना पाठक, मुंबई विश्वविद्यालय में राग और थाट  के अंतर को बताते हुए बंदिश क्या है और बंदिश के महत्व को स्पष्ट किया। राग भैरव में  ” हे आदि देव शिव शंकर” राग वृन्दावनी सारंग” मे सांवरिया अब तो आजा” राग मियां मल्हार में “जा रे बदरा तू जा पिया के पास जा” आदि रागों में स्वर विस्तार बताते हुए बंदिशों का प्रशिक्षण दिया।

आयोजन सचिव लाजवंती बनावत ने बताया कि कार्यशाला में करीब 30 विद्यार्थियों में भाग लिया । कार्यशाला का आयोजन 04-08-2025  से 08-08-2025 तक रहेगा।

कार्यशाला का संचालन डॉ. कौशल सोनी ने किया । कार्यशाला में डॉ. नूतन कवितकर,  डॉ. कुलविंदर कौर आदि संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Principal,
Government Meera Girls College,
Udaipur 313001
India

error: Content is protected !!