नीति से परिवर्तन तक: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के पांच वर्ष पूर्ण होने पर राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर में व्याख्यान आयोजित

“नीति से परिवर्तन तक: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के पांच वर्ष पूर्ण होने पर राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर में व्याख्यान आयोजित”

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (उच्च शिक्षा) की स्थानीय इकाई, राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय ,उदयपुर के तत्वावधान में “नीति से परिवर्तन तक: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के पांच वर्ष” विषय पर  व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता V.M.O.U. कोटा , G.G.T.U. बांसवाड़ा एवं म.द.स. विश्वविद्यालय अजमेर के पूर्व कुलगुरु प्रोफेसर कैलाश सोढ़ानी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की आवश्यकता और वर्तमान स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसके विभिन्न आयामों पर चर्चा की। उन्होंने पूर्ववर्ती शिक्षा आयोग की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान राष्ट्रीय शिक्षा नीति की आवश्यकता को रेखांकित किया । प्रोफेसर सोढानी ने कहा कि प्रोफेसर कस्तूरीरंगन समिति ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से भारत की विकास यात्रा हेतु उल्लिखित योगदान दिया है । उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधारभूत ढांचे को दर्शाते हुए नेशनल रिसर्च फाउंडेशन और हायर एजुकेशन काउंसिल ऑफ इंडिया जैसे महत्वपूर्ण घटकों को रेखांकित किया। प्रोफेसर सोढानी ने जापान का उदाहरण देते हुए भारतीय युवा पीढ़ी में राष्ट्रीयता की भावना के विकास पर बल दिया । साथ ही भारतीय संस्कृति एवं दर्शन तथा समयानुकूल शोध को बढ़ावा देने की दिशा में वृद्धि हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना को उल्लेखित किया ।

द्वितीय मुख्य वक्ता प्रोफेसर चंद्रशेखर शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की आवश्यकता के कारणों को बतलाते हुए प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को उल्लेखित किया । उन्होंने बतलाया कि समृद्ध भारतीय ज्ञान परंपरा को मुगलों और अंग्रेजों ने कमजोर करने का प्रयास किया और जिससे भारतीय शिक्षा पद्धति जीवन दर्शन के स्थान पर आजीविका का माध्यम बनकर रह गई । प्रोफेसर शर्मा ने नवीन शिक्षा नीति में विद्यार्थियों के हित में लचीलेपन की व्यवस्था को भी बतलाया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दीपक माहेश्वरी ने की। उन्होंने अपने स्वागत उद्बोधन में अतिथियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति को समयानुकूल एवं दूरदर्शी बताया तथा सभी हितधारकों को इसके लक्ष्यों की पूर्ति हेतु कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने का आह्वान किया।
वक्ताओं के उद्बोधन के उपरांत अतिथियों को संगठन के दायित्व वान कार्यकर्ताओं के द्वारा संगठन द्वारा प्रकाशित साहित्य भेंट किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में  प्रदेश संयुक्त सचिव प्रोफ़ेसर अशोक सोनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम का संचालन जिला सह सचिव डॉ. कैलाश नागर ने किया l कार्यक्रम में संगठन के विभाग सहसंयोजक डॉ सरोज कुमार, जिलाध्यक्ष श्री मुकेश व्यास, जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम सिंह भाटी , जिला प्रचार प्रमुख डॉ सागर सांवरिया, जिला सचिव डॉ भवशेखर , इकाई सचिव प्रोफेसर कुमुद इन्टोदिया इकाई ,सहसचिव डॉ प्रहलाद धाकड़ सहित इकाई के लगभग 100 संकाय सदस्य एवं महाविद्यालय की लगभग 150 छात्राएं उपस्थिति रहीं ।

Principal,
Government Meera Girls College,
Udaipur 313001
India

error: Content is protected !!