राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में सत्र 2024 -25 हेतु स्नातक पार्ट प्रथम (सेमेस्टर -1) के लिए ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया 10-06-2024 से प्रारम्भ हो चुकी हैA प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि प्रथम वर्ष (सेमेस्टर-1) में आवेदन की अंतिम तिथि पुनः 10-07-2024 तक बढा दी गई है। महाविद्यालय में कला, वाणिज्य, विज्ञान संकाय में जीव विज्ञान एवं गणित विषय में प्रवेश लिया जा सकता हैA ऑनलाइन आवेदन कॉलेज शिक्षा विभाग राजस्थान की वेबसाईट hte.rajasthan.gov.in या फिर स्वयं की SSO ID से Login कर भरा जा सकता है।
प्रवेश सम्बन्धी किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु दूरभाष नंबर 9358891956 पर कार्यालय समय में संपर्क किया जा सकता है।
संशोधित प्रवेश कार्यक्रम (सत्र 2024-25) स्नातक पार्ट प्रथम (सेमेस्टर-1)
क्र स | विवरण | तिथि |
1 | आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि | बुधवार, 10-07-2024 |
2 | महाविद्यालयों द्वारा आवेदन पत्रों के ऑनलाईन सत्यापन की अन्तिम तिथि | शनिवार, 13.07.2024 |
3 | अ. अन्तिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन | सोमवार, 15-07-2024 |
ब. अभ्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन एवं ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अन्तिम तिथि | गुरुवार, 18-07-2024 | |
4 | प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन | शुक्रवार, 19-07-2024 |
5 | प्रवेशित विद्यार्थियों का वर्ग निर्धारण एवं विषय आवंटन | शनिवार, 20-07-2024 |
6 | महाविद्यालय में स्नातक पार्ट प्रथम (सेमेस्टर-1) शिक्षण कार्य प्रारम्भ | सोमवार, 22-07-2024 |