राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर (पूर्वार्द्/सेमेस्टर-प्रथम) के लिए ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया 11-08-2025 से प्रारम्भ

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय] उदयपुर शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर (पूर्वार्द्/सेमेस्टर-प्रथम) के लिए ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया 11-08-2025 से प्रारम्भ  होगी I प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि स्नातकोत्तर (पूर्वार्द्/सेमेस्टर-प्रथम) में कला संकाय के 13 विषयों यथा अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिन्दी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र, उर्दू (प्रत्येक में 60 सीटें), चित्रकला (20 सीटें), गृह विज्ञान (35 सीट) संगीत (50 सीट) एवं मनोविज्ञान (40 सीट), वाणिज्य संकाय में ए.बी. एस.टी. बैंकिंग एण्ड बिजनेस इकोनोमिक्स एवं बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (प्रत्येक में 60 सीटें), विज्ञान संकाय के वनस्पतिशास्त्र, गणित, रसायनशास्त्र एवं प्राणिशास्त्र (प्रत्येक में 30 सीट), भौतिकशास्त्र में (15 सीट) हेतु आवेदन कॉलेज शिक्षा विभाग की वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in पर स्वयं की  SSO ID से Login कर भरा जा सकता है।

क्र.सं. विवरण तिथि
1 ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना- प्रारम्भ होने की तिथि 11-08-2025 (सोमवार)
2 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 22-08-2025 (शुक्रवार)
3 महाविद्यालय द्वारा आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि 25-08-2025 (सोमवार)
4 (अ) अंतिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 27-08-2025 (बुधवार)
(ब) अभ्यर्थियों द्वारा मूल प्रमाण पत्रों की जांच करवाने की अंतिम तिथि 30-08-2025 (शनिवार)
(स) अभ्यर्थियों द्वारा ई-मित्र पर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30-08-2025 (शनिवार)
5 प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 01-09-2025 (सोमवार)
6 शिक्षण कार्य प्रारम्भ 02-09-2025 (मंगलवार)

Principal,
Government Meera Girls College,
Udaipur 313001
India

error: Content is protected !!