राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय] उदयपुर में जिला संसाधन सहायता समिति की प्रथम बैठक प्राचार्य श्रीमती नीलम सिंघल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी 13 सदस्य महाविद्यालयों की समस्याओं, विद्या संबल योजना] फर्नीचर] कंप्यूटर तथा अन्य भौतिक संसाधनों संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई। महाविद्यालय की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करने का प्रस्ताव रखा गया। प्रभारी अधिकारी आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा डॉ विमलेश सोनी और डॉ श्रुति गुप्ता ने चर्चा के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला और सुझाव दिए। बैठक में रेस प्रभारी डॉ वंदना वर्मा तथा सभी समिति सदस्य उपस्थित थे।
November 20, 2022November 21, 2022Mehul Luhar