प्राचार्य शशि सांचीहर ने बताया कि आज दिनांक 14.02.2022 को राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय लैंग्वेज क्लब के तत्वावधान में ‘‘श्रेष्ठ संचालन कैसे किया जाए‘‘ इस विषय पर आकाशवाणी उदयपुर के वरिष्ठ रेडियोकर्मी श्री महेन्द्र सिंह लालस द्वारा छात्राओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लैंग्वेज क्लब प्रभारी डॉ. मंजू बारूपाल ने लैंग्वेज क्लब के उद्वेश्यों को बताते हुए कहा कि क्लब छात्राओं को मंच प्रदान करता है जिससे वह अपने गुणों को निखारती है। डॉ. बारूपाल ने प्राचार्य एवं महेन्द्रसिंह जी का स्वागत किया।
महेन्द्रसिंह लालस जी ने अपने उद्बोधन में श्रेष्ठ संचालन कैसे किया जाएॅ इसके लिए छात्राओं को जानकारी दी एवं बताया कि भाषा पर अधिकार होना चाहिए। सरल और सहज और आंचलिकता के प्रभाव से रहित शुद्व भाषा श्रेष्ठ संचालन के लिए जरूरी है। अपनी बात को सही तरह से रखें सवंाद भी श्रेष्ठ संचालन के लिए आवश्यक है।
सत्र 2019-2020 की पत्रिका ‘प्रवाह‘ का विमोचन महेन्द्र सिंह जी लालस द्वारा दिया गया प्राचार्य शशि सांचीहर ने कहा कि ज्ञानस्तर को बढाने के लिए अच्छा साहित्य पढे और समाज में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम में लैंग्वेज क्लब के सभी सदस्यों ने सहभागिता निभायी। संचालन डॉ. मंजु त्रिपाठी ने किया। धन्यवाद डॉ. मंजु त्रिपाठी ने किया।