राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में छात्रसंघ चुनाव 2022-23 हेतु प्राचार्य डॉ. नीलम सिंघल ने बताया कि निर्देशानुसार आचार संहिता लग चुकी है तथा मतदाता सूचियों का प्रकाशन दिनांक 18.08.2022 को किया जाएगा। छात्राएं 20.08.2022 को प्रातः 10.00 से 1.00 बजे तक मतदाता सूचियों पर आपत्ति होने पर चुनाव कार्यालय (राज. मीरा कन्या महाविद्यालय) में सम्पर्क कर सकती है। छात्राओं के वोटर आई.डी कार्ड पुस्तकालय भवन में वितरित किये जा रहें है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. मंजू बारुपाल ने बताया कि छात्राएं कोई भी मूल आई.डी. की छायाप्रति तथा महाविद्यालय में प्रवेशित 2022-23 की फीस की रसीद दिखाकर अपना वोटर आई.डी. प्राप्त कर सकती हैं।
August 18, 2022August 20, 2022GT_Admin