राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में 26.08.2022 को होने वाले छात्रासंघ चुनाव के सफल संचालन हेतु दिनांक 20.08.2022 को अपरान्ह 12.30 बजे प्राचार्य डॉ. नीलम सिंघल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि दिनांक 22.08.2022 को लिंगदोह समिति के अनुशंसा के अनुसार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव पद हेतु एवं कला, वाणिज्य, विज्ञान संकाय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के सी.आर पद के लिए दिनांक 22.08.2022 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक नामांकन पत्र भरे जायेगें। नामांकन पत्रों की जांच एवं आपत्ति प्राप्त करने का समय 22.08.2022 को अपरान्ह 3.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक रहेगा। वैध नामांकन सूची का प्रकाशन दिनांक 23.08.2022 को प्रातः 10.00 बजे किया जाएगा तथा नाम वापसी की प्रक्रिया दिनांक 23.08.2022 को प्रातः 11.00 बजे से 2.00 बजे तक रहेगी। दिनांक 23.08.2022 को अपरान्ह 2.00 बजे से 5.00 बजे तक अंतिम नामांकन सूची का प्रकाशन होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. मंजू बारूपाल ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर लिया गया है एवं समितियों ने तुरन्त प्रभाव से अपना कार्य प्रारम्भ कर दिया है।

error: Content is protected !!