प्रेस न्यूज मीरा कन्या महाविद्यालय में सामाजिक कुरीतियों पर द्वितीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन

दिनांक 25-11-2026

प्रेस न्यूज

मीरा कन्या महाविद्यालय में सामाजिक कुरीतियों पर द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन

उदयपुर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजना गौतम के मार्गदर्शन में सामाजिक कुरीतियों के पर द्वितीय एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों के प्रति जागरूक करना तथा उनके उन्मूलन में युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री अमित माथुर ने सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास, दहेज प्रथा, लैंगिक भेदभाव एवं नशाखोरी जैसी सामाजिक समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रो. श्याम कुमावत की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। उन्होंने सामाजिक चेतना के विकास तथा समाज सुधार में शिक्षा और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामाजिक कुरीतियों से संबंधित प्रश्न पूछे तथा अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा एक जागरूक, समतामूलक एवं सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

error: Content is protected !!