मीरा कन्या महाविद्यालय में एचआईवी/एड्स जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन
उदयपुर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब द्वारा एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चार्ट निर्माण, स्लोगन लेखन एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजना गौतम के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब प्रभारी रेहाना परवीन, अंजू बेनीवाल एवं पायल बडाला व किरन पडिहार का सहयोग रहा। प्रतियोगिताओं के निर्णायक नम्रता खेमराज यादव एवं दुर्गा सिंह गौड रहे।
चार्ट निर्माण प्रतियोगिता में चिंटू कुंवर ने प्रथम एवं मन्तशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में उर्मिला बानो प्रथम एवं वीणा कटारा द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं क्विज प्रतियोगिता में हीना ने प्रथम तथा सारा आलम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति सही जानकारी एवं समाज में व्याप्त भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करना है।
