प्रेस न्यूज राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस, स्वयंसेविकाओं ने ली संविधान की शपथ

दिनांक 26-11-2026

प्रेस न्यूज

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस, स्वयंसेविकाओं ने ली संविधान की शपथ

उदयपुर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई III एवं IV द्वारा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. श्याम कुमावत ने स्वयंसेविकाओं को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। NSS अधिकारी डॉ. मीनाक्षी माहुर व डॉ. सोनाली शर्मा द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्री कुमावत ने संविधान के महत्व, संवैधानिक मूल्यों, नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, समानता, न्याय, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व का आधार है। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान माय भारत पोर्टल एवं ऐप द्वारा आयोजित संविधान दिवस क्विज भी स्वयंसेविकाओं के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संविधान से संबंधित ज्ञान एवं जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में संविधान के प्रति जागरूकता, सम्मान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना विकसित करना रहा।

error: Content is protected !!