राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो अंजना गौतम के निर्देशन में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ लाजवंती बनावत की अध्यक्षता में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डॉ लाजवंती बनावत ने अपने उद्बोधन में बताया कि वन्देमातरम् की 150वीं जयंति वर्ष मनाना सभी भारतीयों के लिए गौरव का पल एवं एक बहुत बड़ा सुखद संयोग है । महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा के अमर गीत वंदे मातरम् के 150 वे वर्ष के उपलक्ष्य में प्रातः 11:00 बजे राष्ट्र गीत वन्दे मातरम् का गायन सामूहिक रूप से किया गया।
सम्पूर्ण देश में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा 25 सितम्बर 2026 (शुक्रवार) को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्यों, मंत्रालय कर्मचारी, सहायक कर्मचारी ,
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने तथा छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया l

