राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में आज 8 मार्च 2022 को साहित्यिक समिति द्वारा ‘अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस‘ का सफल आयोजन किया गया। इस दिवस पर साहित्यिक समिति द्वारा ‘‘नारी शक्ति‘‘ विषय पर ‘‘ पावरपावइन्ट प्रेसेन्टेशन‘‘ तथा ‘‘विचारों की अभिव्यक्ति‘‘ का आयोजन छात्राओं के लिए किया गया है। पावर पाइन्ट प्रेसन्टेशन में मेद्यना शर्मा, अक्षिता प्रजापत, खुशबु पालीवाल, विशाखा शर्मा, हितिक्षा लोढा, वितिका सोनी, लावण्या पुरोहित ने एक्सेलेन्ट परफोरमेन्स दिया। विचारों की अभिव्यक्ति एवं काव्य-पाठ में पलक गोड, गुंजन नाथ, लक्षिता पामेचा, विनीता कुमावत, साक्षी सोनी ने उत्कृष्ठ प्रस्तुतिकरण किया । कार्यक्रम का शुभारम्भ नारी शक्ति का प्रतीक सरस्वती वंदना से किया गया। छात्रा गुंजन नाथ ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। विश्व पटल पर नारी शक्ति मातृशक्ति ने सफलता का परचम लहराया है।
महिला सशक्तिकरण का बहुआयामी महत्व को जानना हर छात्रा को सशक्त बनाता है। समिति प्रभारी डॉ. शिवे शर्मा ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि नारी एक शक्ति है जो परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक है। महिला को सर्वशक्तिमान स्वीकार कर आगे बढना चाहिए। महिला शक्ति को सम्मानित करते हुए। समिति प्रभारी ने प्राचार्य डॉ. शशि सांचीहर को तथा महाविद्यालय की सामान्य छात्रावास की अधीक्षक डॉ. स्नेहा बाबेल को सम्मानित किया। डॉ. मंजू बारूपाल कार्यक्रम की गेस्ट ऑफ आनर थी। अपने सम्बोधन में प्राचार्य डॉ. शशि सांचीहर ने कहा कि कार्यक्रम में छात्राओं ने विचार अभिव्यक्ति तथा पावरपाइन्ट प्रेसन्टेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण के सभी पक्षों पर अपने अपने प्रस्तुतिकरण में प्रकाश डाला। उन्होंने सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं की भूमिका, महिलाओं की समस्याएं और समाधान को ध्यान में रखते हुए। अपनी विचारों को अभिव्यक्त किया। सभी प्रतिभागी छात्राओं को एक्सेलेन्ट परफोरमेन्स व नारी शक्ति ‘मोमेन्टो से पुरस्कृत किया। साहित्यिक समिति सदस्य डॉ. सविता वर्डिया, डॉ. मधु सांखला, डॉ. श्रुति टंडन ने सक्रिय सहभागिता दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चन्दनबाला मारू ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सविता वर्डिया द्वारा किया।
