आज दिनांक 24-09-2026 राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)के तत्वावधान में एनएसएस दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजना गौतम के अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी माहुर, डॉ. सोनाली शर्मा , डॉ श्वेता स्वामी, डॉ. तनुश्री भाटी एवं स्वयंसेवकों द्वारा लगाए गए। प्राचार्य प्रो. अंजना गौतम ने पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लिया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए हरित एवं स्वच्छ परिसर के निर्माण का संदेश दिया गया।

