कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा एवं भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजना गौतम की अध्यक्षता में किया गया, उन्होंने छात्राओं को जनजाति समाज के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति प्रभारी डॉ. नूतन कवितकर, छात्रावास अधीक्षिका डॉ. स्नेहा बाबेल एवं सुश्री कटारा नूतन शंभूलाल की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में छात्राओं के लिए तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्वागतीय उद्बोधन देते हुए डॉ. नूतन कवितकर ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, साहस एवं देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को स्मरण करते हुए छात्राओं को जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, लोकगीत गायन प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गईं। निबंध प्रतियोगिता का विषय “भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समुदायों का योगदान”, भाषण प्रतियोगिता का विषय “जनजातीय भारत की आवाज़” तथा लोकगीत गायन प्रतियोगिता में जनजातीय पारंपरिक एवं लोकगीत संगीत परंपराओं की प्रस्तुति रखा गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्नेहा बाबेल द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन कटारा नूतन शंभूलाल द्वारा दिया गया।
प्रतियोगिताओं में 50 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक अभिरुचि का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—
निबंध प्रतियोगिता
प्रथम – विमला राणा
द्वितीय – चार्वी व्यास
तृतीय – वंदना कुमारी दरांग
सांत्वना – साहिना मीणा, रंजना मीणा, ज्योतिका कुमारी भगोरा एवं राधा मीणा।
भाषण प्रतियोगिता
प्रथम – नीलम अहारी
द्वितीय – डिम्पल प्रजापत
तृतीय – प्रियंका मीणा।
लोकगीत गायन प्रतियोगिता
प्रथम – रूपा ढोली
द्वितीय – संजना पालीवाल
तृतीय – डिम्पल प्रजापत
एवं अन्य छात्राओं ने जनजातीय लोक संस्कृति एवं पारंपरिक गीतों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं।

