प्रेस न्यूज राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में एनएसएस के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन

उदयपुर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. श्याम कुमावत की अध्यक्षता में किया गया। शिविर के मुख्य वक्ता डॉ. रक्षित आमेटा रहे। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को नशामुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विस्तार से जानकारी दी। यह शिविर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी माहुर एवं डॉ. सोनाली शर्मा द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. श्याम कुमावत ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया तथा स्वयंसेविकाओं को नशामुक्ति अभियान से जुड़कर समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रक्षित आमेटा ने विभिन्न कहानियों एवं गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेविकाओं को अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करने, खुश रहने और सकारात्मक स्वभाव अपनाने की सीख दी।

कार्यक्रम के अगले चरण में माय भारत पोर्टल द्वारा प्रेषित संविधान प्रश्नोत्तरी पर स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया।

इसी क्रम में एनएसएस स्वयंसेविकाओं द्वारा नशामुक्ति थीम पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के प्रति आमजन को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में डॉ. लाजवन्ती बनावत एवं डॉ. क्षिप्रा भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

अंत में राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय के एनएसएस तथा नशा मुक्ति केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त भारत के स्लोगन के माध्यम से मीरा रोड पर एक रैली निकाली गई। इस रैली के द्वारा नशा मुक्ति पर लोगों में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

error: Content is protected !!