Archives: News

Home » News » Page 15
संगीत परिषद् के तत्वावधान में  “संगीत में गुरु शिष्य परंपरा की भूमिका” विषय पर व्याख्यान का आयोजन
News

संगीत परिषद् के तत्वावधान में  “संगीत में गुरु शिष्य परंपरा की भूमिका” विषय पर व्याख्यान का आयोजन

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय,उदयपुर में दिनांक 30.9.24 को प्राचार्य, प्रोफ़ेसर दीपक माहेश्वरी के मार्गदर्शन में संगीत परिषद् के तत्वावधान में  “संगीत में गुरु शिष्य परंपरा की भूमिका” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया lव्याख्यान का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन से हुआ । मुख्य वक्ता पद्मभूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट की विदुषी...

रेंजरिंग की छात्राओं के लिए आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
News

रेंजरिंग की छात्राओं के लिए आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

दिनांक 1 अक्टूबर 2024 को राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय की समिति के तत्वावधान में रेंजरिंग की छात्राओं के लिए आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर श्याम कुमावत ने की। कार्यक्रम में रेंजरिंग प्रभारी वंदना मेघवाल ने छात्राओं को रेंजरिंग के नियमों की प्रारंभिक जानकारी दी और साथ ही सत्र...

दो दिवसीय महिला एवं बालिका के कानूनों पर कार्यशाला के दूसरे दिन  महाविद्यालय की बालिकाओं के साथ विभिन्न कानूनों सम्बंधित व्याख्यान
News

दो दिवसीय महिला एवं बालिका के कानूनों पर कार्यशाला के दूसरे दिन महाविद्यालय की बालिकाओं के साथ विभिन्न कानूनों सम्बंधित व्याख्यान

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला अधिकारिता विभाग एवं राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में सम्पन्न दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन महाविद्यालय की बालिकाओं के साथ विभिन्न कानूनों सम्बंधित व्याख्यान का आयोजन किया गया , मुख्य अतिथि संजय जोशी, उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग, तथा अध्यक्षता प्राचार्य प्रो दीपक माहेश्वरी ने की।श्रीमती लाजवंती बनावत,...

दो दिवसीय महिला एवं बालिका के कानूनों पर कार्यशाला प्रारम्भ
News

दो दिवसीय महिला एवं बालिका के कानूनों पर कार्यशाला प्रारम्भ

महाविद्यालय को महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित बनाने की जिम्मेदारी हम सभी को लेनी होगी- प्रो. दीपक माहेश्वरी, प्राचार्य दिनांक 27.09.204 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत जिले में महिला अधिकारिता विभाग एवं राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय महिला एवं बालिका के कानूनों पर कार्यशाला प्रारम्भ हुई। कार्यशाला...

पंडित दीन दयालउपाध्याय जयन्ती पर एक परिचर्चा  का आयोजन
News

पंडित दीन दयालउपाध्याय जयन्ती पर एक परिचर्चा  का आयोजन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयन्ती पर एक परिचर्चा  का आयोजन प्राचार्य, प्रो. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि दिनांक 25-09-2024  को राजनीति विज्ञान परिषद्  के अंतर्गत पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयन्ती पर एक परिचर्चा  का आयोजन किया गया जिसका विषय ”एकात्म मानव दर्शन : विकास का प्रभावी भारतीय प्रतिमान पर परिचर्चा की गई I इस अवसर पर  विभाग के वरिष्ठ संकाय सदस्य...

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
News

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो दीपक माहेश्वरी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। प्राचार्य महोदय ने स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्यों को बताते हुए चारित्रिक उन्नयन में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका को समझाया, साथ ही स्वयं सेविकाओं को  स्वच्छता की शपथ दिलवाई। स्वभाव स्वच्छता ,संस्कार स्वच्छता की थीम पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों मे NSS प्रभारी डॉ सुनीता आर्य ने स्वयं सेविकाओं को स्वच्छता को जीवन में संस्कार के रूप में आत्मसात करने के लिए  प्रेरित किया ।स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक करने तथा स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से पोस्टर प्रतियोगिता, रचनात्मक बेस्ट आउट ऑफ  वेस्ट प्रतियोगिता , नुक्कड़ नाटक का मंचन  इत्यादि कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित  किए जा रहे है । कार्यक्रम अधिकारी डॉ किरण मीणा एवं रितु परमार  के निर्देशन में स्वयं सेविकाओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता के नारों के साथ रैली निकाल कर सभी को जागरूक किया।एन एस एस जिला समन्वयक डॉ श्वेता व्यास ने 17 सितंबर से आरंभ  किए गए स्वच्छता कार्यक्रमों की जानकारी स्वयंसेविकाओं को  प्रदान की । महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चला कर प्लास्टिक संग्रहण का कार्य भी किया गया।

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में अनुसंधान की गुणवत्ता पर एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन
News

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में अनुसंधान की गुणवत्ता पर एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर, 20.09.2024— राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर की रिसर्च एण्ड डवलपमेन्ट सेल ने संकाय सदस्यों के लिए एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह कार्यक्रम शिक्षा और अनुसंधान की गुणवत्ता को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिसमें विभिन्न शोध प्रोजेक्ट प्रस्ताव तैयार करने और उच्च गुणवत्ता वाले शोध पत्रों के...

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में दिवेर विजय महोत्सव के अंतर्गत व्याख्यान माला आयोजित
News

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में दिवेर विजय महोत्सव के अंतर्गत व्याख्यान माला आयोजित

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय , उदयपुर में दिवेर विजय महोत्सव के अंतर्गत व्याख्यान माला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक श्री अनुराग सक्सेना ने महाराणा प्रताप के दिवेर विजय अभियान पर ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत व्याख्यान दिया। महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व और कृतित्व को कमतर करने के राष्ट्र विरोधी...

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा महानायक महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
News

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा महानायक महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो दीपक माहेश्वरी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में दिवेर विजय महोत्सव के कार्यक्रमों की कड़ी में महानायक महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  प्रो दीपक माहेश्वरी ने  मेवाड़ के गौरवमय इतिहास में दिवेर युद्ध के महत्व को समझाया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ सुनीता आर्य ने महाराणा प्रताप की चरण धुली से अलंकृत मेवाड़ की धरा पर जन्म लेने के गौरव की अनुभूति के भावों का समझाते हुए   भाषण प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. किरण मीणा एवं रितु परमार के सहयोग से करवाया।   राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं एवं महाविद्यालय की अन्य छात्राओं ने महानायक महाराणा प्रताप के यशस्वी जीवन की गौरव गाथा को अपने विविध भाषणों के द्वारा सभी के समक्ष प्रस्तुत किया । भाषण प्रतियोगिता में प्रो भावना आचार्य, प्रो नवीन झा, डॉ सुदर्शन सर ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में तृतीय वर्ष की छात्रा अंजलि गांछा ने, द्वितीय स्थान अनुरंजनी जोधा ने, तृतीय स्थान अंशिका ने तथा सांत्वना पुरस्कार जया जयसवाल ने प्राप्त किया । कार्यक्रम में संचालन अंजली गांछा तथा मीमांसा परसाई  द्वारा किया गया। संजना, हिमांशी निकिता द्वारा महाराणा प्रताप पर देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई तथा मीमांसा परसाई ने महाराणा प्रताप को समर्पित वीर रस युक्त सुंदर कविता का वाचन किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर सुनीता आर्य द्वारा किया गया।

स्नातकोत्तर पूर्वाद्ध प्रवेश आवेदन तिथि में अभिवृद्धि
News

स्नातकोत्तर पूर्वाद्ध प्रवेश आवेदन तिथि में अभिवृद्धि

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर प्रेस न्यूज दिनांक 14.09.2024 स्नातकोत्तर पूर्वाद्ध प्रवेश आवेदन तिथि में अभिवृद्धि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातकोत्तर पूर्वाद्ध प्रवेश प्रकिया का संशोधित कार्यक्रम निम्नानुसार है- कं.सं. विवरण वार व तिथि 1. आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 25.09.2024 (बुधवार) 2. महाविद्यालय द्वारा आवेदन पत्रों के ऑनलाईन सत्यापन की अंतिम तिथि 28.09.2024 (शनिवार) 3. अ....

error: Content is protected !!