राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो दीपक माहेश्वरी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में दिवेर विजय महोत्सव के कार्यक्रमों की कड़ी में महानायक महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रो दीपक माहेश्वरी ने मेवाड़ के गौरवमय इतिहास में दिवेर युद्ध के महत्व को समझाया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ सुनीता आर्य ने महाराणा प्रताप की चरण धुली से अलंकृत मेवाड़ की धरा पर जन्म लेने के गौरव की अनुभूति के भावों का समझाते हुए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. किरण मीणा एवं रितु परमार के सहयोग से करवाया। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं एवं महाविद्यालय की अन्य छात्राओं ने महानायक महाराणा प्रताप के यशस्वी जीवन की गौरव गाथा को अपने विविध भाषणों के द्वारा सभी के समक्ष प्रस्तुत किया । भाषण प्रतियोगिता में प्रो भावना आचार्य, प्रो नवीन झा, डॉ सुदर्शन सर ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में तृतीय वर्ष की छात्रा अंजलि गांछा ने, द्वितीय स्थान अनुरंजनी जोधा ने, तृतीय स्थान अंशिका ने तथा सांत्वना पुरस्कार जया जयसवाल ने प्राप्त किया । कार्यक्रम में संचालन अंजली गांछा तथा मीमांसा परसाई द्वारा किया गया। संजना, हिमांशी निकिता द्वारा महाराणा प्रताप पर देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई तथा मीमांसा परसाई ने महाराणा प्रताप को समर्पित वीर रस युक्त सुंदर कविता का वाचन किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर सुनीता आर्य द्वारा किया गया।
Government Meera Girls College, UdaipurAccredited "A" By NAAC
स्नातकोत्तर पूर्वाद्ध प्रवेश आवेदन तिथि में अभिवृद्धि
राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर प्रेस न्यूज दिनांक 14.09.2024 स्नातकोत्तर पूर्वाद्ध प्रवेश आवेदन तिथि में अभिवृद्धि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातकोत्तर पूर्वाद्ध प्रवेश प्रकिया का संशोधित कार्यक्रम निम्नानुसार है- कं.सं. विवरण वार व तिथि 1. आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 25.09.2024 (बुधवार) 2. महाविद्यालय द्वारा आवेदन पत्रों के ऑनलाईन सत्यापन की अंतिम तिथि 28.09.2024 (शनिवार) 3. अ....
हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन
दिनांक 14.09.2024 को महाविद्यालय में हिन्दी परिषद् के तत्वावधान में हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन हर्षोउल्लास से किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. इन्द्रा जैन, पूर्व आचार्य हिन्दी कॉलेज शिक्षा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिन्दी में रोजगार के अपार अवसर है पर इसके लिए आपको...
एम.जी.कॉलेज में बौद्धिक संपदा अधिकार पर व्याख्यान
राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में दिनांक 17 सितंबर, 2024 को स्नातकोत्तर परिषद (व्यावसायिक प्रशासन) के तत्वावधान में बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर दीपक माहेश्वरी की अध्यक्षता में मुख्य वक्ता के रूप में एडवोकेट मुग्धा दशोरा (प्रैक्टिसिंग एडवोकेट, एसोसिएट कंपनी सेक्रेटरी, कॉरपोरेट लॉ एवं कर सलाहकार) ने व्याख्यान में बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) के...
मीरा कन्या महाविद्यालय मे पहली बार बीबीए,बीसीए प्रवेश प्रारंभ (आवेदन तिथि 23 सितंबर तक बढ़ाई गई)
मीरा कन्या महाविद्यालय मे पहली बार बीबीए,बीसीए प्रवेश प्रारंभ (आवेदन तिथि 23 सितंबर तक बढ़ाई गई) स्थानीय मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर में राज्य सरकार के बजट घोषणा 24- 25 की अनुपालना में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा जयपुर द्वारा इसी सत्र से बीबीए, बीसीए कोर्सेज को प्रारंभ किया गया है। इसकी प्रवेश तिथि 23 सितंबर तक बढ़ा दी...
चित्रकला परिषद के अंतर्गत मीरा बाई की 525वी जयंती के अवसर पर दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन
राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में चित्रकला विभाग द्वारा चित्रकला परिषद के अंतर्गत मीरा बाई की 525वी जयंती के अवसर पर दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला का आरंभ दिनांक 11 सितंबर 2024 को किया गया। इसमें महाविद्यालय की 30 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया तथा मेवाड़ की कला और...
प्रयोगशाला सहायकों की तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
राजकीय मीरा कन्या महाविद्यायल,उदयपुर के भौतिक शास्त्र विभाग में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर केतत्वावधान में प्रयोगशाला सहायकों की तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजनकिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दीपक माहेश्वरी ने बताया कि यह कार्यशालामहाविद्यालय में नव पदस्थापित प्रयोगशाला सहायकों के लिए आयोजित की गई, जिसमेंउदयपुर संभाग के 28 प्रयोगशाला सहायकों ने सहभागिता की।...
जीवन में अध्यात्म और स्थिर चित्त का महत्व’
राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में वैलनेस क्लब के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को श्री रामचन्द्र किशन हार्टफुलनेस मेडिटेशन संस्थान, हैदराबाद द्वारा कैंपस कनैक्ट प्रोग्राम के अन्तर्गत डिस्कवर जॉय, पीस एंड हैप्पीनेस विदिन यू विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. मोहनदास हेगड़े, निदेशक हार्टफुलनेस रिसर्च सेंटर, यूनिवर्सिटी ऑफ मैसूर से थे। उन्होंने...
कला धरोहर-मीरा भजन दो दिवसीय कार्यशाला
राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर में संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के तत्वाधान में संत मीराबाई की 525 वीं जयंती के अवसर पर “कला धरोहर” श्रृंखला के तहत दो दिवसीय मीरा भजन कार्यशाला का शुभारंभ दिनांक 11/9/2024को मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन से हुआ। प्राचार्य प्रो डॉ दीपक माहेश्वरी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए...
न्यूज़- प 2020 के तहत कॉमर्स लैब में हुआ कार्यशाला का समापन
राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय के कॉमर्स लैब में एबीएसटी स्नातकोत्तर परिषद के तत्वाधान में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन समारोह दिनांक 10 सितंबर को संपन्न हुआ। नेप 2020 के प्रावधानों के तहत एप्लीकेशन ऑफ बिजनेस स्टैटिसटिक्स यूजिंग एमएस एक्सल विषय पर कार्यशाला में 120 वाणिज्य की छात्राओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। कॉमर्स लैब प्रभारी...







