दिनांक 29 सितंबर 2023 को राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में संभाग के राजकीय महाविद्यालयों के स्नातक तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए मीरा कन्या महाविद्यालय की 450 छात्राओं ने पंजीकरण करवाया है...
Government Meera Girls College, UdaipurAccredited "A" By NAAC
रोज़गार मेले का आयोजन
राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में आज सम्भाग स्तरीय रोजगार मेला सम्पन्न हुआ। मेले का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीना बया द्वारा किया गया। इस रोजगार मेले में पायरोटेक नाहर कलर्स, अनुष्का लॉ कॉलेज ,टेक्नो मोटर्स , राजेश मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, के.स.ऑटोमोबाइल , भारतीय जीवन बीमा निगम आदि निजी एवं सरकारी क्षेत्र की 15 कंपनियों ने विभिन्न पदों हेतु...
स्नाकोत्तर पूर्वार्द्व के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश कार्यक्रम
बी.एड.इन्टीग्रेटेड के वे विद्यार्थी , जिन्होंने सत्र 2022-23 में अंतिम वर्ष की परीक्षा दी थी तथा जिनका परीक्षा परिणाम वर्तमान में घोषित हो चुका है, केवल उन्हीं प्रवेषार्थियों लिए प्रवेष कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा। क्रं.सं. विवरण वार व तिथि 1. आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि (बी.एड.इन्टीग्रेटेड के लिए) बुधवार 04.10.2023 2. महाविद्यालय द्वारा आवेदन पत्रों...
एल्यूमिनी मीरा एवं रोटरी क्लब, उदयपुर ‘पन्ना’ के संयुक्त तत्वावधान में ‘एन्ग्जाइटी एण्ड स्ट्रेस मैनेजमेन्ट विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन
राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में दिनांक 22.09.2023 को एल्यूमिनी मीरा एवं रोटरी क्लब, उदयपुर ‘पन्ना’ के संयुक्त तत्वावधान में ‘एन्ग्जाइटी एण्ड स्ट्रेस मैनेजमेन्ट विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. मीना बया ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा जिन्दगी अनुभवों का मेल है अनुभवों से सीखें, गुरू का मार्गदर्शन लें,और...
मीरा कन्या महाविद्यालय में रोजगार मेला
राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में दि 29 सितम्बर 2023 को सम्भाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में विभिन्न राष्ट्रीय, राज्यस्तरीय एवं स्थानीय नियोक्ता कम्पनियां अपने संस्थाओं हेतु रोजगार के अवसर उपलब्ध करायेगी। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मीना बया ने बताया कि इसमें सम्भाग के राजकीय महाविद्यालयो के स्नातक तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के...
राज्य स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता का आयोजन
राजस्थान स्टेट एड्स कन्ट्रोल सोसाइटी एवं रेड रिबन क्लब, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 21.09.2023 को प्रातः 6.30 बजे रानी रोड उदयपुर पर हुआ, जिसमें राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय की 52 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का निर्देशन प्राचार्या डॉ. मीना बया तथा...
स्वास्थ्य समिति एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में “Boosting Public Confidence in Pharmaconigilance” विषय पर स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन
राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में आज दिनांक 18.09.2023 को स्वास्थ्य समिति एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में “Boosting Public Confidence in Pharmaconigilance” विषय पर स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. मीना बया ने की। डाॅ. मीना बया ने छात्राओं को डाॅ. की सलाह लेकर सलाह लेकर एवं जानकारी करके ही दवा...
“एक शिक्षक एक वृक्ष अभियान” अंतर्गत महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
एबीआरएसएम राजस्थान ( उच्च शिक्षा ) की राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय इकाई द्वारा एक शिक्षक एक वृक्ष अभियान के अंतर्गत आज महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. मीना बया, वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. मंजू बारूपाल एवं संगठन के पदाधिकारी प्रो. अशोक सोनी, डॉ. मुकेश व्यास, डॉ. सुदर्शन सिंह, डॉ. भवशेखर ने...
महाविद्यालय में हिंदी दिवस कार्यक्रम
दिनांक 14.9.2023 को महाविद्यालय में हिंदी दिवस अत्यंत हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मी लाल वैरागी, सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, राजकीय कन्या महाविद्यालय, नाथद्वारा थे। उन्होंने स्वतंत्रता के पश्चात हिंदी के राजभाषा बनने की ऐतिहासिक प्रक्रिया को छात्राओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि हिंदी भाषा भारत की सभी भाषाओं के...