राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में दिनांक 10-10-2022 को मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “मानसिक स्वास्थ्य आज की आवश्यकता” विषय पर व्याख्यान देते हुए डॉ. अजय कुमार चौधरी ने स्लाइड शो के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों की व्यापकता और प्रभावों के बारे में शिक्षित किया। इसके साथ ही, मानसिक स्वास्थ्य...
Government Meera Girls College, UdaipurAccredited "A" By NAAC
साहित्यिक समिति के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आधारित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता
राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर में दिनांक 08.10.2022 को साहित्यिक समिति के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आधारित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शांति एवं अहिंसा निदेशालय, जयपुर एवं कार्यालय जिला कलेक्टर, उदयपुर द्वारा निर्देशित साहित्यिक समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रश्नोत्तरी में कुल सात महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।...
अन्तर्कक्षा सांस्कृतिक प्रतियोगिता
राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में दिनांक 08.10.2022 को अन्तर्कक्षा सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अन्तर्गत सुगम एकल गान एवं समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. मीना बया, छात्रासंघ प्रभारी डॉ. मंजु बारुपाल एवं छात्रासंघ उपाध्यक्ष सुश्री मुमुक्षा शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया। सांस्कृतिक समिति प्रभारी डॉ. सीमा राठौड़ ने नियमों की जानाकरी...
अन्तर्कक्षा सांस्कृतिक प्रतियोगिता
अन्तर्कक्षा सांस्कृतिक प्रतियोगिताराजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में दिनांक 07.10.2022 को अन्तर्कक्षा सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अन्तर्गत शास्त्रीय गाायन एवं वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. मीना बया ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को प्रारम्भ करने की उद्घोषणा की। सांस्कृतिक समिति प्रभारी डॉ. सीमा राठौड़ ने नियमों की जानाकरी दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय...
एम जी में कॉमर्स लैब में हुआ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम
एम जी में कॉमर्स लैब में हुआ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर में दिनांक 7 अक्टूबर 2022 को वाणिज्य संकाय के तत्वावधान में अनुपयोगी से उपयोगी वस्तुएं एवं चार्ट प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम प्राचार्य डा. मीना बया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया | कार्यक्रम का संचालन डा स्नेहा बाबेल द्वारा...
स्नातकोत्तर पूर्वाद्ध की कक्षाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम दिनांक 27-10-2022 तक बढ़ा दी गई है
राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पूर्वाद्ध की कक्षाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम दिनांक 27-10-2022 तक बढ़ा दी गई है
उदयपुर की बेटी का संसद के सेंट्रल हॉल में उद्बोधन
राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय की बी. एससी. तृतीय वर्ष की छात्रा सुश्री लावण्या पुरोहित ने 2 अक्टूबर 2022 को संसद के सेंट्रल हॉल में महात्मा गाँधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सुश्री लावण्या पुरोहित ने संसद के सेंट्रल हॉल में भारत के...
गाँधी जयंती तथा विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन
सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन उदयपुर दिनांक २ अक्टूबर २०२२। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में गाँधी जयंती तथा विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्यों, पूर्व संकाय सदस्यों, मंत्रालयिक कर्मचारी / सहायक कर्मचारी, छात्राओं एवं उनके अभिभावकों द्वारा गाँधी...
छात्रसंघ के तत्वावधान में गरबा महोत्सव का आयोजन
राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में आज दिनांक 1 अक्टुम्बर 2022 को छात्रसंघ के तत्वावधान में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। छात्रसंघ परामर्शदाता ने दीप प्रज्जवलन कर गरबा प्रारम्भ करने की विधिवत् घोषणा करी। छात्रसंघ परामर्शदाता डॉ. मंजु बारूपाल ने बताया कि गरबा महोत्सव के तहत तीन राउण्ड का आयोजन किया गया।डांडिया प्रतियोगिता में...
उपभोक्ता क्लब, राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन
उपभोक्ता क्लब, राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉक्टर भारत भूषण सदस्य उपभोक्ता आयोग, उदयपुर ने ”उपभोक्ताओं का हित केवल जागरूकता से ही संभव, उपभोक्ताओं के हित में उपभोक्ता कानून 2019” विषय पर व्याख्यान देकर छात्राओं को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य प्रो. श्रीमती नीलम...