आज दिनांक 19/11/26 को राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में विशेष रूप से चयनित सखी समूह की 10 छात्राओं को केंद्र सरकार के अभियान के अंतर्गत राजस्थान सरकार के आवंटित मद से किट वितरित किये गए जिसमे ट्रेक सूट, टी शर्ट, बैग, कैप, पेन, डायरी इत्यादि सम्मिलित है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. श्याम कुमावत, डॉ. लाजवंती बनावत एवं नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी डॉ. शिप्रा भारद्वाज ने छात्राओं को किट वितरित किए। इस अवसर पर प्राचार्य ने बताया कि सखी समूह की छात्राएं समाज में नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है एवं अन्य छात्राओं को प्रेरित कर रही हैं। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना ही स्वस्थ समाज की नींव है। नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी डॉ. शिप्रा भारद्वाज ने कहा कि सखी समूह के माध्यम से महाविद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया है । इस अभियान के तहत महाविद्यालय की 500 मीटर की परिधि मे छात्राओं ने भ्रमण कर इसे नशा मुक्त करने का सफल प्रयास किया है l छात्राएं अपने परिवार एवं समाज में भी लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक कर रही हैं। कार्यक्रम में नशा मुक्ति केंद्र की सदस्य डॉ. साक्षी चौहान भी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।

