दिनांक 20-11-2026
प्रेस न्यूज
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के तहत मीरा कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन
उदयपुर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में दिनांक 20/11/2026 को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2026-27 के अंतर्गत जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं (कल्चरल ट्रैक) का आयोजन महाविद्यालय की नशा मुक्ति समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. अंजना गोतम के मार्गदशन में हुआ तथा अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ श्याम कुमावत ने की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ लाजवंती बनावत, मुख्य अतिथि सूरज परमार, जिला परिवीक्षा अधिकारी, विशिष्ट अतिथि पवन अमरावत पश्चिमी जोन सांस्कृतिक केन्द्र , प्रवीण टांक जिला समन्वयक एवं चंद्रकला चौधरी कथक कला केंद्र उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला युवा अधिकारी समीर खान ने प्रस्तुत की। उन्होंने VBYLD के उद्देश्य, उसकी प्रक्रिया और युवाओं के लिए इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं बताया कि इस मंच के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा, विचार और नेतृत्व क्षमता को जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सकते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ शिप्रा भारद्वाज के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम उपाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी माहूर सहित नशा मुक्ति समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
कल्चरल ट्रैक के अंतर्गत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के युवाओं के लिए निम्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ओर प्रतिभागी संख्या रही—
1. लोक नृत्य प्रतियोगिता-4
2. लोकगीत प्रतियोगिता-5
3. नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता-2
4. चित्रकला प्रतियोगिता-5
5. काव्य पाठ प्रतियोगिता-7
सभी प्रतियोगिताओं के लिए 3 निर्णायक मंडल नियुक्त किए गए। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों का मूल्यांकन प्रस्तुति, विषय की स्पष्टता, मौलिकता, मंच प्रदर्शन एवं दर्शकों से जुड़ाव के आधार पर किया गया। इस दौरान छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई। सभी युवाओं ने नशे से दूर रहने, अपने परिवार व समाज को जागरूक करने और नशा मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्नेहा बाबेल एवं डॉ. प्रीति भट्ट ने किया।
प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार रहे —
1. लोक नृत्य प्रतियोगिता – प्रथम पूर्वी एवं ग्रुप, द्वितीय प्राची झा
2. लोकगीत प्रतियोगिता – प्रथम प्रतिक व्यास, द्वितीय रूपा ढोली
3. नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता – प्रथम सखी एवं ग्रुप, द्वितीय चारवी एवं ग्रुप
4. चित्रकला प्रतियोगिता – प्रथम मोहित व्यास, द्वितीय ममता मेघवाल
5. काव्य पाठ प्रतियोगिता – प्रथम दिव्यागना राणावत, द्वितीय सारा आलम शाह
कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य, NSS कार्यक्रम अधिकारी, निर्णायक मंडल के सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित रही। अंत में सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित संकाय सदस्यों का संयोजको ने आभार व्यक्त किया गया।

