मीरा कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्ति पर जागरूकता व्याख्यान

एनकोर्ड (NCORD) जिला स्तरीय समिति के निर्देशानुसार नशा मुक्ति केंद्र, एनएसएस, एनसीसी एवं आरएलबी के संयुक्त तत्वावधान में “ट्रेनिंग फॉर आइडेंटिफिकेशन ऑफ ड्रग एडिक्ट्स” विषय पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अंजना गौतम ने की। प्रो. अंजना गौतम ने सभी प्रतिभागियों को नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य वक्ता डॉ. श्रेया गुप्ता और आभा व्यास ने नशे के आदी व्यक्तियों की पहचान, उनके व्यवहार में आने वाले बदलाव, प्रारंभिक लक्षण तथा समय पर सहायता एवं उपचार की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है, इसलिए समय पर पहचान और सही मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है।

यह कार्यक्रम नई किरण नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी डॉ. शिप्रा भारद्वाज के मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यक्रम में अतिथि परिचय डॉ. साक्षी चौहान ने दिया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा साराह अली एवं मीमांसा परसाई ने किया।कार्यक्रम में डॉ. मीनाक्षी माहुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस कार्यक्रम में 20 राजकीय व निजी महाविद्यालयों के एनएसएस, एनसीसी एवं रानी लक्ष्मी बाई (आरएलबी) के प्रभारी एवं सदस्यों ने भाग लिया। इन सभी ने भारत को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया । कार्यक्रम के अंत में मीरा गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य, मुख्य वक्ता व प्रतिभागियों ने इस संवेदशील विषय पर चर्चा की ।
इस कार्यक्रम में डॉ. अनामिका सिंघवी, डॉ. बिंदु कटारिया, डॉ संगीता माहेश्वरी, डॉ. स्नेहा बाबेल, डॉ. नागेन्द्र शेखावत, डॉ, सोनाली शर्मा, डॉ. मंजू खत्री, डॉ. नम्रता यादव, डॉ श्वेता स्वामी, अदिति राठौड़ भी उपस्थित रही।

error: Content is protected !!