उदयपुर, 23 नवंबर 2026।
मीरा कन्या महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ की ओर से छात्राओं के लिए छात्रावास परिसर में महिला सशक्तिकरण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित मुख्य वक्ताओं का स्वागत महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. अनामिका सिंघवी द्वारा किया गया। प्राचार्य प्रो. अंजना गौतम ने छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा के महत्व पर बल दिया तथा छात्राओं को अपने समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रो. मनीषा चौबीसा चित्रकला विभाग ने ‘महिला नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर अपने विचार व्यक्त किए ।उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल शारीरिक रूप से सक्षम होने तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, निर्णय लेने की क्षमता, प्रभावी संवाद और विषम परिस्थितियों में दृढ़ता एवं संयम के साथ अपनी बात रखने की क्षमता भी इसका अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए आत्मविश्वास और साहस के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने आत्मरक्षा को मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास और सतर्कता से जोड़ते हुए छात्राओं को निर्भीक एवं आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रो बिंदु कटारिया, डॉ. नरेंद्र शेखावत, अदिति राठौड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ नरेंद्र शेखावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ स्नेहा बाबेल ने किया! कार्यक्रम में 50 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

