उदयपुर, 24 सितंबर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में “एड्स से बचाव और रोकथाम की दिशा में हमारा दायित्व” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. किरण पड़िहार के संयोजन में किया गया। रेड रिबन क्लब की संयोजक डॉ. रेहाना परवीन, डॉ. अंजू बेनीवाल एवं डॉ. पायल बड़ाला ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एचआईवी/एड्स से संबंधित जागरूकता, बचाव एवं रोकथाम के उपायों तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को अपने विचारों के माध्यम से प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रो. श्वेता व्यास व डॉ. प्रियंका कंसारा ने निभाई I
रेड रिबन क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज में भी एड्स के प्रति सही जानकारी और सकारात्मक दृष्टिकोण का प्रसार करने के लिए प्रेरित किया गया।

