नांदी फाउंडेशन के महिंद्रा प्राइड क्लासरूम छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर के महिला प्रकोष्ठ एवं नांदी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम  छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को प्रशिक्षण के माध्यम से उनके व्यक्तित्व विकास, कौशल संवर्धन एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना है।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में तबस्सुम उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपयोगिता एवं इसके विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी प्रदान की तथा छात्राओं को सक्रिय रूप से सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाविद्यालय की 30 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ के सभी सदस्य प्रोफेसर अनामिका सिंघवी , प्रोफेसर नवनीतप्रिया शर्मा , प्रोफेसर बिंदु कटारिया , डॉ वैशाली देवपुरा , डॉ रेणुका वर्मा , नरपत दान   उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रोफेसर अनामिका सिंघवी ने अतिथियों एवं उपस्थित छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से इसका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ वैशाली देवपुरा ने सभी अतिथियों, महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

छह दिवसीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं के कौशल विकास एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

error: Content is protected !!