राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय नयी किरण नशा मुक्ति केंद्र के तत्वाधान में नशा मुक्ति नुक्कड़ नाटक द्वारा समाज को नशा मुक्त समाज – स्वस्थ युवा – उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया गया l

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय नयी किरण नशा मुक्ति केंद्र के तत्वाधान में नशा मुक्ति नुक्कड़ नाटक द्वारा समाज को नशा मुक्त समाज – स्वस्थ युवा – उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया गया l


 नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत सखी समूह की छात्राओं, सार्राह आलमशाह, गणपति तिवारी, दिव्या मेघवाल, दिशा माली, प्रतीक्षा सिंह, उर्मिला कुमारी, खुशबू सुथार, सुमन अहारी, वीणा कटारा एवं पुष्पकीर्ति उदावत द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ मे महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अंजना गौतम ने छात्राओं मार्गदर्शन किया एवं बताया कि युवा ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि यदि देश का युवा नशे की गिरफ्त में आ गया तो देश का भविष्य कमजोर हो जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक छात्र नशे से दूर रहे और समाज में नशा मुक्ति की प्रेरणा बने।


नशा मुक्ति केन्द्र प्रभारी डॉ. शिप्रा भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को नशे की लत से मुक्त करना और आने वाली पीढ़ी को नशा मुक्त बनाना है। सखी समूह की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक में बताया गया कि किस प्रकार नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य को अंधकार में धकेल देता है।


कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं ने नशा मुक्त जीवन जीने और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करने की शपथ ली। नशा मुक्ति केंद्र सदस्य डॉ वंदना मेघवाल एवं डॉ साक्षी चौहान ने सहयोग किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य, मंत्रालय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

error: Content is protected !!