मीरा एल्युमिनी के कौशल विकास कार्यशाला में महिला स्वास्थ्य, वेलनेस स्किल डेवलपमेंट एवं पोषण और आहार विकल्पों पर वार्ता ।

राजकीय मीरा कन्या  महाविद्यालय में  गुरुवार   को कौशल विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण संबंधित कार्यशाला के तृतीय दिन छात्राओं को कौशल विकसित करने संबंधी विभिन्न विषयों पर वार्ता आयोजित की गयी। मीरा एल्युमिनी सचिव डॉ. वैशाली देवपुरा ने अतिथियों का स्वागत एवं  परिचय दिया तथा विषय प्रवर्तन किया  । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजना गौतम ने छात्राओं को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। प्रथम सत्र में डॉ. सोनाली चौहान का महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी बातें, अपने शरीर को बेहतर समझने की दिशा में जागरूकता, स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली के लिए छोटे लेकिन प्रभावी दैनिक बदलाव पर छात्राओं से  परस्पर संवाद सत्र आयोजित हुआ ।


द्वितीय सत्र  में शकुंतला पोरवाल  ने  V5 किचन की ओर से  आज की तेज़-रफ्तार जीवनशैली में पोषण और  आहार विकल्पों पर चर्चा की और बताया की किस प्रकार प्री-मिक्स जैसे सुविधाजनक विकल्पों के माध्यम से स्वाद, पोषण और समय—तीनों का संतुलन बनाया जा सकता है। । मीरा एल्युमिनी अध्यक्षा प्रो.लाजवंती बनावत ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में रोटरी वसुधा की अध्यक्ष दीप्ति लोढा , सचिव  एकता सोलंकी, सदस्य पंकज शर्मा,सीमा चौहान,आशा लता सिंघवी,मीरा एल्युमिनी उपाध्यक्ष प्रो. तराना परवीन, संयुक्त सचिव प्रो. शिल्पा मेहता,  कोषाध्यक्ष डॉ.रीना सालवी,प्रो.अनामिका सिंघवी, प्रो.वंदना वर्मा, प्रो. शुभ्रा तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सयुंक्त सचिव डॉ.स्नेहा बाबेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में  सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मीरा एल्यूमिनी की सदस्य डॉ. मीना बया के निर्देशन में जेल की महिला कैदियों द्वारा निर्मित पेंटिंग से पुरस्कृत किया गया। कार्यशाला में करीब सौ छात्राएं पंजीकृत हुईं।

error: Content is protected !!