*उदयपुर।* राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में दिवेर विजय महोत्सव 2026 के अंतर्गत संभागीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अंजना गौतम ने की। मुख्य अतिथि प्रताप गौरव केंद्र, उदयपुर के निदेशक श्री अनुराग सक्सेना रहे। विशिष्ट अतिथि पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के पूर्व समन्वयक श्री विलास जानवे एवं सूचना केंद्र के पीआरओ श्री गौरीकान्त शर्मा उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में संभाग के विभिन्न महाविद्यालयों से छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में डॉ. सुदर्शन सिंह राठौड़, डॉ. बालुदान बारहठ एवं डॉ. सरोज कुमार रहे। महाविद्यालय के संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी माहुर, डॉ. सोनाली शर्मा, डॉ. श्वेता स्वामी एवं डॉ. तनुश्री भाटी कार्यक्रम के संयोजक रहे ।
प्रतियोगिता में राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर की छात्रा जागृति जगेतिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर एसएमबी महाविद्यालय, नाथद्वारा के हिमांशु आसेरी तथा श्री गोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय, बाँसवाड़ा की स्पर्शी जैन रहीं। संभाग स्तर पर चयनित विजेता छात्र छात्राएं आगामी राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

